
संविधान बचाओ देश बचाओ विचार संगोष्ठी का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हाउसिंग कालोनी स्थित पार्टी के सभागार में सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई ग ई।
कांग्रेस जनों ने बाबा साहब के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बाबा साहेब की जीवनी पर संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब को संविधान सभा का सदस्य, ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह न करे, क्योंकि सच्चाई सभी को पता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक महान समाज सुधारक, न्यायविद अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारतीय संविधान सभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की अध्यक्षता की। उन्होंने दलित महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। सामाजिक न्याय तथा समानता की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान रहा। संविधान में दलितों की सुरक्षा के लिए अनेक आर्टिकल हैं, कई कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से होने वाली सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। स्वतंत्र भारत के सबसे दूरदर्शी नेताओं में से एक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे।
ये थे मौजूद
बीके सिंह, नवनीत नीरज, साहित्य कमर, राजेश्वर सिंह यादव ,पप्पू पासवान, लक्ष्मण तिवारी, मृत्युंजय सिंह, जोगेंद्र सिंह जोगी, दीपक सिंह, अक्षय वर प्रसाद, हरेंद्र शाही, कालीचरण यादव, सत्यानंद पांडेय, रवि रंजन सिंह, संतोष राय, मंटू दास, अरशद कलीम, सरफराज आलम, नवीन पासवान, गुड्डू खान, पवन रजक, बबलू दास, गौतम पासवान, राजू दास, साबिर अली, महेंद्र कुमार दुबे, अशोक मालाकार, इरफान खान चौधरी, मोहम्मद हारुन, गंगा वाल्मीकि, संतोष चौधरी, बलराम महतो, देवेंद्र कुमार, अनूप पांडेय, अरविंद सैनी, वीरेंद्र यादव, अजय सिंह, रमेश राय, पूर्णेन्दु सिंह, दिनेश सिंह, रामजी भगत, रवींद्र भारती, आशीष सिंह, मोहम्मद मंसूर, सुरेश प्रसाद, मोहम्मद आफताब, मधुसूदन सिंह चौधरी, मुमताज अंसारी, मनोज घोष, सैफुद्दीन शाहिद आदि उपस्थित थे।