

संतोष सिंह बने धनबाद और सतीश केडिया गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष
डीजे न्यूज, गिरिडीह : संतोष कुमार सिंह धनबाद और सतीश केडिया गिरिडीह के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने झरखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें गिरिडीह जिला का अध्यक्ष सतीश केडिया को नियुक्त किया गया है। सतीश केडिया वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष थे। इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सतीश केडिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। केडिया ने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है।
जिसका वे निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इधर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को कई कांग्रेसियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, पोरेशनाथ मित्रा, महमूद अली खान, मो इकबाल, गुलाम सर्वर, बेलाल हुसैनी, विनीत कुमार, यश सिन्हा, गौतम सिंह, मो अकबर अंसारी आदि कांग्रेसी शामिल है।
