संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से की भेंट 

संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री से की भेंट 

डीजे न्यूज, रांची : संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के समक्ष संताली भाषा से संबंधित अपनी मांगें और अपेक्षाएं रखीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

मुलाकात के दौरान यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top