



संत निरंकारी मंडल ने जलाशयों में चलाया सफाई अभियान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):संत निरंकारी मंडल नवागढ़ शाखा की ओर से रविवार को
बाँसजोड़ा पंचायत के तारवाबांध तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। शाखा के सुधीर कुमार दास ने बताया कि संत निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देश के आलोक में प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत जलाशयो की साफ सफाई किया गया। उन्होंने बताया कि लोग अपने आस पड़ोस को तो साफ और स्वच्छ रखते है, लेकिन अधिकांश जलाशयों में गंदगी रहता है। जिसके चलते जल दूषित होता है और उसी जल का हमलोग उपयोग करते है जो जीवन एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक होता है। मौके पर संत निरंकारी मंडल नावागढ़ ब्रांच के सुधीर कुमार दास, संचालक सुभाष कुमार दास, सेवा दल शिक्षक नन्दलाल दास, सतीश कुमार दास, राम प्रसाद बाउरी, अजित रजवार, मेघलाल हरी, अरुण कुमार, लुटूटांड़ संगत इंचार्ज जानकी देवी, काण्ड्रा के मदन दास एवं मंडल नावागढ़ शाखा सेवा दल सदस्य सभी उपस्थित थें।




