



सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को संरक्षित करने का मामला सदन में उठा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति , बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाया। साथ ही झारखंड की सांस्कृतिक परंपरा एवं विरासतों को सुरक्षित रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग सरकार से की है। विधायक मे विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए वृद्धा पेंशन योजना, मैया सम्मान योजना, विकलांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि का उल्लेख करते हुए योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। इन योजनाओं की राशि बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद छात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा के अलावा कोचिंग की व्यवस्था करने की मांग की। वही विधायक ने झारखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए मांझी थान ,जहीर थान , श्मशान घाट, कब्रिस्तान आदि स्थानों के संरक्षण की मांग की है।



