



संस्कृत भारती के प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी 11 से 13 तक धनबाद में
डीजे न्यूज, धनबाद: संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी 11 से 13 अप्रैल तक धनबाद में रहेंगे। श्रीश देव पुजारी 11 अप्रैल को दिन के 10 बजे धनसर बस्ताकोला दुर्गा मंदिर एवं शाम 4 बजे धैया शनि मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वही 12 मार्च को सुबह 10 बजे भौंरा एंव शाम 4 बजे बाबूडीह में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री पुजारी 13 मार्च को संस्कृत भारती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर होना है।
बताते चलें की संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुआ है जिसमें वर्ष भर में 7 प्रकार के कार्यक्रम होना है। हिंदू सम्मेलन प्रत्येक बस्तियों में होना तय है। इसी श्रृंखला के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है । इसके पूर्व विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, सामाजिक सद्भाव बैठक, प्रमुख नागरिक गोष्ठी हुआ ! बैठक का उद्देश्य समाज के लोगों में राष्ट्र भावना जगाना है, जिसमें अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर लोग समाज राष्ट्र की चिंतन करें एवं पंच परिवर्तन का विषय संघ के द्वारा आया है उसका स्वयं से प्रारंभ अर्थात पालन करके समाज में लागू करें। जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य एंव स्व. का बोध है। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक 7 प्रकार के कार्यक्रमों में यह भी एक कार्यक्रम है।
यह जानकारी संघ के प्रचार प्रमुख (प्रचार विभाग) राजा खंडेलवाल ने दी है।


