

सांसद खेल महोत्सव का किया जाएगा आयोजन: सांसद ढुलू
डीजे न्यूज, धनबाद :
जिला साइकिलिंग संघ द्वारा कोयला नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली में राजगंज, बाघमारा, निरसा, झरिया, डिगवाडीह, सिंदरी, बरमसिया, आमटाल और गोविंदपुर क्षेत्र के एक सौ खिलाड़ियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। धनबाद के सांसद ढुलू महतो,बीसीसीएल के डीपी एम के रमैया शामिल हुए। शुरुआत में सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि जिले में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि जिला साइकिलिंग संघ को 50 साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी तथा प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ने की जिम्मेदारी संघ को सौंपी। सांसद ने बताया कि शीघ्र ही सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मौके पर संघ के धनंजय प्रसाद महतो, कृष्णा राम, अकलू रवानी, आलोक कुमार, बेबी कुमारी, शुभम रजक, देवाशीष कर्मकार, अभिषेक पांडे, अभिमन्यु कुमार, शुभम कुमार, रवि कुमार, पिंटू कुमार, मोनू कुमार, शिव कुमार महतो और धनबाद पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक शशिकांत पांडे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मिल्टन पार्थ सारथी, भोला साव, प्रदीप साव, विजय हांसदा, राजेश साव, शशि सिंह, आला पाल, संजय मुख़र्जी, रामजी मिश्रा, उपेंद्र सिंह, संतोषी आनंद, सरिता सिंह थे।
