Advertisements


सांसद ढुलू की पत्नी सावित्री पहुंची सिंदूरपुर, बेंगू ठाकुर के स्वास्थ्य की ली जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी शनिवार को सिंदूरपुर स्थित झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर के आवास पर पहुंची। इन दिनों संस्थापक बेंगू अस्वस्थ चल रहे हैं। सावित्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बांग्ला भाषा के विकास पर चर्चा की। मौके पर समिति के भवानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन, पार्थ सारथी दत्ता, पूर्व मुखिया अनिल महतो, परितोष घोषाल, दीपक लायक आदि थे।
