संसाधनयुक्त वर्ग कक्ष बच्चों को समर्पित

Advertisements

संसाधनयुक्त वर्ग कक्ष बच्चों को समर्पित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटाड में अभियान कोल एंड कोक एलएलपी आमझर द्वारा वर्ग कक्षा का किए गए नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन गुरुवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने किया। वर्ग कक्षा का नवीनीकरण के तहत कंपनी द्वारा शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था, प्रत्येक कक्षा में पंखा की व्यवस्था, वर्षा जल संचयन की व्यवस्था आदि कार्य शामिल है। इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रचार पदाधिकारी रीना कुमारी ने कंपनी द्वारा किए गए कार्य की काफी प्रशंसा किया। मौके पर स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के विकास गोयल, अंकित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मोहम्मद खालिद , बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, प्रधान शिक्षक दीपक मंडल, साधन मंडल, प्रदीप कुमार महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top