संसाधनों का सदुपयोग करें कृषक पाठशाला: डीसी

Advertisements

संसाधनों का सदुपयोग करें कृषक पाठशाला: डीसी
डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार को समेकित बिरसा ग्राम-सह-कृषक पाठशाला सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
डीसी ने अलकडीहा, गोविंदपुर एवं टुंडी के कृषक पाठशाला को शीघ्र तैयार करने, उसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने, अपने संसाधनों का सदुपयोग करने तथा कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में 30-30 किसानों को भ्रमण कराकर उन्नत खेती करने का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला मुख्यालय से एक टीम, कृषि पदाधिकारी के साथ सभी केंद्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का आकलन करेगी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुकर, 1000 ब्रायलर चिकन, 500 लेयर चिकन तथा चारा भंडारण कक्ष व मूत्र टैंक के साथ 5 गौवंश रखने के लिए शेड का निर्माण, कृषक पाठशाला में मत्स्य पालन, मशरूम कल्टीवेशन यूनिट सहित अन्य की समीक्षा की।
बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top