संकट मोचन मंदिर में पूजनोत्सव का आयोजन बजरंगबली और श्रीराम के उदघोष से गूंजा इलाका

Advertisements

संकट मोचन मंदिर में पूजनोत्सव का आयोजन

बजरंगबली और श्रीराम के उदघोष से गूंजा इलाका

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पचगढ़ी-राजगंज रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी प्रभाकर पाठक  ने विधि विधान के साथ पूजन व हवन करवाया। पूजन में भाग लेने और पुण्य का भागी बनने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया गया।  बाबा को स्वामिनी भोग चढ़ाया गया। पूजनोत्सव के दौरान बजरंगबली और जय श्री राम के नारों से इलाका गूंज उठा।
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर शाहबादी, सचिव श्यामा कांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश भुवालका, महेश भाई बजानिया, सुरेंद्र भदानी, विनोद बर्मन, जीतन दास, सुनील गुप्ता, दिलीप केडिया,  बजरंग अग्रवाल, पुजारी सुनील पाठक, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, शंकर गांगेसरिया आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top