

संक्षिप्त खबरें:-
विनोद बाबू की जयंती को सफल बनाने का निर्णय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम डिग्री कॉलेज बलियापुर के सचिव राहुल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को कॉलेज प्रांगण में कालेज कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती पर आगामी 23 सितंबर को जयंती कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जयंती कार्यक्रम के मौके पर धरती मां फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। बैठक में परिमल कुमार महतो, विजय कुमार महतो, सुनील कुमार महतो आदि थे।
————————————-
लावारिस पड़ा हुआ है टोटो
बलियापुर: धोखरा के कोनारटाड फुटबॉल मैदान के पास एक टोटो रविवार को दिन भर लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। टोटो की पीछे के दोनों चक्का एवं बैटरी गायब है। टोटो को किसने और कब छोड़ कर गया इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। पुलिस को भी किसी ने सूचना नहीं दी है। समाचार लिखे जाने तक टोटो लावारिस अवस्था में पड़ा है।
