


संक्षिप्त खबरें: महारैली की सफलता को बैठक
डीजे न्यूज, बलियापुर: सालविशाल गांव में  सोमवार को कुड़मी समाज की बैठक हुई। कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर वृहद झारखंड कुर्मी समन्वय समिति द्वारा 2 दिसंबर को धनबाद में आहुत हुंकार महारैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजू महतो, मुक्तेश्वर महतो, संजय महतो, बबलू महतो, अजय महतो, काशीनाथ महतो, परेश महतो, सुधीर महतो, रोहित महतो, सोनू महतो आदि थे।
——————–
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बलियापुर: धोखरा रेलवे हाल्ट के पास डाउन लाइन पर सोमवार को बलियापुर पुलिस ने 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर काला रंग का हाफ पैंट एवं टी शर्ट है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि  किसी ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
