

संक्षिप्त खबरें:-
करम महोत्सव की सफलता को लगाया जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच बलियापुर तथा कला संस्कृति मंच पहाड़पुर की अलग-अलग बैठक रविवार को हुई।
विकास मंच की केंदुवाटाड में हुई बैठक में करमा पर्व के मौके पर बलियापुर हाई स्कूल मैदान में 2 सितंबर को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव एवं जावा नृत्य गीत कार्यक्रम को संपन्न कराने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, बुधन लाल महतो, स्वप्न महतो, प्रेमचंद महतो, दिगंबर महतो आदि थे। दूसरी ओर पहाड़पुर में कला संस्कृति मंच की बैठक में 1 सितंबर को पहाड़पुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले करमा महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता मुक्तेश्वर महतो ने की। बैठक में मंच के दर्जनों कार्यकर्ता थे।
———————————————-
क्विज प्रतियोगिता में एक सौ बच्चों ने लिया भाग
बलियापुर:
मदरसा अहले सुन्नत फैजाने गोउशुलवारा रखितपुर में रविवार को आला हजरत एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
मौके पर मौलाना मोहर्रम अली , कारी मोबिन रिजवी , मौलाना तस्लीम रजा, मौलाना हाशिम रजा के अलावा फाउंडेशन के नाजिम अंसारी , आसिफ रजा, जावेद अख्तर , मो शाहनवाज हुसैन , जीयुल , नदीम, रिजवान, इमरान अंसारी आदि थे।
