
संक्षिप्त खबरें:
हाई वोल्टेज से फ्रिज व पंखे जले
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
सिंघियाटांड़ गांव में रविवार की रात हाई वोल्टेज के कारण विभिन्न घरों में करीब दो दर्जन फ्रिज एवं पांच दर्जन पंखे जल ग ए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक हाई वोल्टेज होने से यह समस्या उत्पन्न हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को बार-बार फोन करने के बावजूद बिजली मिस्त्री फोन रिसीव नहीं कर रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर यूके सिंह ने कहा कि कहीं बिजली शॉर्ट होने से यह समस्या बनी है। इसे ठीक करा लिया जाएगा।
———————————————–
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बलियापुर-झरिया रोड पर आमझर मोड़ के पास सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो ग ए। बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक से झरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भारी वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया और तेज गति से भाग निकला। बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर थाना ले आई है। घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है