संक्षिप्त खबरें:- एक ही दिन दो बाइक चोरी

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-
एक ही दिन दो बाइक चोरी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  बलियापुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह से शनिवार को चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  बलियापुर साप्ताहिक हटिया के दौरान सीआरपी कर्माटांड़ निवासी साधन मंडल की बाइक को चोरों ने टपा लिया। भुक्तभोगी ने थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना झरिया रोड पर स्थित एक डेंटल क्लिनिक के पास घटी। यहां इलाज के लिए आए डंगापाड़ा कॉलोनी निवासी संजीव बरनवाल की बाइक चोरी हो ग ई। क्लीनिक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर डॉक्टर के पास गया था।  बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। एक ही दिन दो बाइक की चोरी होने से लोगों में बलियापुर पुलिस के प्रति रोष है।
——————————-
स्थिति सामान्य
बलियापुर: ब्राह्णडीहा में शुक्रवार की रात विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई झड़प के मामले में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांति कायम है। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुलिस की पैनी निगाहें स्थिति पर नजर रख रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top