संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

डिजिटल शिक्षा पर कार्यशाला
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कालेज पहाड़पुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के डाक्टर मुकुंद रविदास एवं प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने किया।  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सैयद जुल्फी एवं अमूल गायकवाड ने इंटरनेट का उपयोग, यूपीआई संचालन एवं डिजिटल सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कॉलेज को रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने का संदेश दिया। संचालन प्रोफेसर संतोष कुमार राम ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक तथा कर्मचारी मौजूद थे।
————————————————-

अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर अंचल के सुरुंगा, पहाड़ीगोड़ा, चांदकुइया निशितपुर, आमझर आदि जगहों से बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी का कारोबार चल रहा है। इस बाबत प्रमुख पिंकी देवी ने सीओ मुरारी नायक को पत्र प्रेषित किया है। प्रमुख ने कहा है कि सुरुंगा एवं पहाड़ीगोड़ा में अवैध कोयला खदान संचालित किया जा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रकों के माध्यम से कोयला गंतव्य के लिए भेजा जाता है। चांदकुइयां एवं निश्चितपुर में भी यही स्थिति है। प्रमुख ने अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने तथा धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
—————————————-
हरिओम सेवा संस्था ने की मदद

बलियापुर: हरिओम सेवा संस्था धनबाद के सदस्य गुरुवार को बलियापुर मस्जिद टोला पहुंचे। संस्था ने यहां की एक गरीब बेटी की शादी में परिजनों को सुखा राशन एवं सहायता राशि उपलब्ध कराया। इस अवसर पर डॉक्टर स्वरूप चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, कृष्णा दा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top