संक्षिप्त खबरें:  55 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता मिहिर गोराय का निधन 

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:

55 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता मिहिर गोराय का निधन

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

प्रधानखंटा के सुड़ीकुली निवासी व भाजपा कार्यकर्ता 52 वर्षीय मिहिर गोराय का निधन हो गया। उनके निधन से भाजपाईयों  में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक पलंबर का काम करता था। शुक्रवार को धनबाद के जोड़ाफाटक रोड पर कार्य करते वक्त वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  इलाज के बाद उसे घर लाया गया। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद इलाज हेतु शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी रिंकू गोराय, तथा एक पुत्र एवं एक पुत्री है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

———————————————————-

टाटा कर्मी के आवास से लाखों की चोरी

डीजे न्यूज, जोड़ापोखर, धनबाद:

डिगवाडीह टाटा कॉलोनी निवासी टाटा कर्मी रवि ठाकुर के आवास की चहारदीवारी फांद कर चोरों ने लगभग एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर  लिया। घटना के वक्त गृहस्वामी घर पर नही थे। उनके पुत्र ने बताया कि चोरी ग ए सामानों का आकलन मम्मी, पापा के आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस से किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top