संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, शोक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  बलियापुर के मस्जिद टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता  70 वर्षीय शेख अनवर का निधन गुरुवार को हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से बलियापुर में शोक की लहर दौड़ गई । सूचना पाकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, उप प्रमुख आशा देवी, देवाशीष पांडे, शेख आजाद, अनवरअली खान, कृष्णा दा आदि उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया।
———————————————–
रामनवमी की तैयारियां पूरी

बलियापुर: बलियापुर में रामनवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रामनवमी के मौके पर पूजा अर्चना हेतु क्षेत्र के विभिन्न गांव के  बजरंगबली मंदिर एवं भगवान महावीर की प्रतिमा की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य लगभग पूरी हो चुकी है । वही बलियापुर बाजार चौक पर श्रीराम अखाड़ा दल द्वारा खेल प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। रामनवमी के मद्देनजर बलियापुर बाजार में गुरुवार को महावीर झंडो की काफी बिक्री रही।  खरीदारी हेतु बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top