संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

मूलभूत समस्याओं के निराकरण को जीएम को दिया पत्र

डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद):धनबाद जिला कांग्रेस के जिला सचिव बबीता शर्मा ने बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं परियोजना पदाधिकारी नॉर्थ साउथ तीसरा को पत्र देकर ग्रामीण एवं कोलियरी क्षेत्र के मूलभूत समस्या के समाधान करने की मांग की है।
पत्र में अलकडीहा , मुकुंदा, चांद कुइया आदि पंचायत के लोगों के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा है कि आसपास में  परियोजना संचालित है। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग काफी परेशान है। स्थानीय स्तर पर गुड गवर्नेंस, सिटिजन चार्टर और लोक शिकायत  प्रणाली को सरल बनाने, कल्याण फंड और सी एस आर फंड के माध्यम से विकास करने की मांग है।  मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
————————————-
सेवानिवृत्त बीईईओ को दी गई भावभीनी विदाई

गोविंदपुर: बेसिक स्कूल गोविंदपुर में सेवानिवृत्त बीईईओ विनोद कुमार पाण्डे को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक किरण कुमारी के द्वारा शाल देकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके कार्यों की सराहना की। मौके शिक्षक सुरेश चौधरी, हसिमुद्दीन अंसारी, अजब लाल दत्ता,सुमिता चंद्र एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, बाल संसद के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top