संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

यूथ फेस्टिवल में बीएड कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा धनबाद में आयोजित छठे यूथ फेस्टिवल में प्रर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की कविता कुमारी ने कार्टूनिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे विश्वविद्यालय की जोनल टीम में भी चयन कर लिया गया है। वही करिश्मा कुमारी ने रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त की है। कॉलेज की सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी, प्रोफेसर कार्तिक दा, प्रोफेसर संतोष, प्रोफेसर जलेश्वर महतो, अनुज महतो आदि थे।
—————————-
बाबा बान सिंह पूजा संपन्न
बलियापुर: बेलगड़िया में आयोजित बाबा बान सिंह पूजनोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी मौजूद थी। उन्होंने भी पूजा अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, मोहन भुईया समेत सैकड़ो थे।
———————
वार्षिकोत्सव पर भजन-कीर्तन
बलियापुर: राधा कृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव  के मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का दिन भर आना-जाना लगा रहा। शाम को आयोजित भजन कीर्तन में काफी संख्या में लोग जुटे। खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top