























































संक्षिप्त खबरें:-
रामायण व महाभारत पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 24 को

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 24 जनवरी को सुदामडीह रिवर साइड शिव मंदिर परिसर में धार्मिक संस्कार ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आदर्श क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रामायण व महाभारत पर आधारित परीक्षा बच्चों से लिया जाएगा। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला मंत्री आनंद महतो ने दी है।
आनंद महतो ने कहा कि सभी सनातन प्रेमी अभिभावकों व बच्चों से आग्रह है कि इस परीक्षा में भाग ले। यह परीक्षा निःशुल्क है। परीक्षा में कक्षा 2 से 5 व 6 से 10 तक के सभी बच्चे हिस्सा ले सकते है। दोपहर दो बजे से सभी प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे। जिनके चार विकल्प होंगे। सभी बच्चों को अपने स्कूल का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। विजेता बच्चों आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
आनंद ने कहा की अपने बच्चों को रामायण एवं महाभारत जैसे महान ग्रंथों का ज्ञान दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।
————————
सशिविमं बाघमारा के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कतरास(धनबाद): गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर आयोजित प्रांतीय सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा के 13 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यालय के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे झारखंड प्रांत में स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया। प्रांतीय योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में सुलेख, चित्रकला और निबंध तीनों वर्गों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता में मुस्ताक अहमद और आयुषी ओझा ने अपनी सुंदर लेखनी से निर्णायकों को प्रभावित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बहन आरोही कुमारी और भैया मंयक उराँव ने रंगों और रेखाओं से अपनी कला का परिचय दिया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी डे , आरुषि रानी, रिद्धि कुमारी , स्वाति कुमारी, अरमान कुमार रजक, दीक्षा भारती, हेमंत कुमार, सुमित कुमार और अभिषेक शर्मा ने अपने विचारों की गहराई और लेखन कौशल से निर्णायकों को प्रभावित कर स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष माधव सिंह, सचिव विनय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल तथा प्राचार्य संतोष कुमार झा सहित समस्त आचार्य-दीदीजी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



