



संकल्प के गोद लिए बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : संकल्प संस्था गिरिडीह द्वारा गोद लिए गए बच्चों ने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। शीतलपुर के रविदास टोला के रहने वाले सुरेश कुमार दास के पुत्र पवन कुमार ने पंचवटी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हुए कक्षा नवम की फाइनल परीक्षा में 91.33% अंक प्राप्त किया है वहीं स्वर्गीय बलेश्वर दास की पुत्री कुमकुम कुमारी जो प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की कक्षा छः की छात्रा है उसने 90% अंक प्राप्त किया है। संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र श्रीवास्तव ने दोनों बच्चों की सफलता पर हार्दिक बधाई दी हैl

वहीं गिरिडीह के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोमनाथ केसरी ने बताया की संकल्प संस्था जमशेदपुर द्वारा गिरिडीह जिले में चार निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाया जाता है जिसमें लगभग 300 बच्चे प्रतिदिन 2 घंटे की निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं।

यहां पढ़ने वाले वैसे बच्चे जो प्रतिभाशाली होते हैं उन्हें संकल्प के स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के तहत स्पॉन्सर किया जाता है। वर्तमान में चार बच्चों को स्पॉन्सर किया गया है। इसी प्रोग्राम के तहत इन दो बच्चों ने 90% से अधिक अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया है। जिन्हें 5 साल पहले गोद लिया गया था।
दोनों बच्चे दलित समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से काफी पिछड़े परिवार से हैं। उन्हें आगे बढ़ाने में संकल्प हर प्रकार से मदद कर रही है। उनके स्कूल की फीस के साथ साथ सभी प्रकार के पढ़ाई से संबंधित खर्चे संकल्प द्वारा वहन किए जाते हैं। इस अवसर पर शिक्षिका दीपाली कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुड़िया देवी,
खुशी कुमारी, अयांशी केशरी, दर्पण,आकृति, मिस्टी सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



