संजीव सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

Advertisements

संजीव सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

डीजे न्यूज, धनबाद: मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने रविवार को कुसुम विहार, स्टील गेट सब्जी मंडी कोलाकुसमा, वृंदावन कॉलोनी, मुरलीनगर, न्यू मुरली नगर, कोआपरेटिव कॉलोनी, नूतनडीह, जगजीवन नगर और पुलिस लाइन सहित कई इलाकों में जनसंपर्क किया।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर कोयलांचल वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और विकास के अपने संकल्प को दोहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top