संजीव सिंह की हालत में सुधार, दिल्ली से शीघ्र लौटेंगे धनबाद

Advertisements

संजीव सिंह की हालत में सुधार, दिल्ली से शीघ्र लौटेंगे धनबाद

डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही वह धनबाद लौटेंगे। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है। विदित हो कि कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप से अदालत ने संजीव सिंह को बरी कर दिया है। जेल से निकलने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top