संजीव सिंह का धनबाद में तूफानी दौरा, महापुरुषों को नमन, पूजा-अनुष्ठान 

Advertisements

संजीव सिंह का धनबाद में तूफानी दौरा, महापुरुषों को नमन, पूजा-अनुष्ठान

डीजे न्यूज, धनबाद : मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने वासेपुर, भूली, झारखंड मोड़, हीरापुर, जगजीवन नगर, सरायढेला समेत धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क दौरा किया।

दौरे के क्रम में उन्होंने विभिन्न स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अनुष्ठान में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही कई स्थानों पर चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। हर क्षेत्र में स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। संजीव सिंह ने आमजनों से सीधा संवाद कर जनसमस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का भरोसा दिलाया और धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top