संजीव अग्रवाल के मेयर प्रत्याशी बनने पर भाजपाइयों में हर्ष का माहौल
डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव संजीव अग्रवाल को नगर निगम चुनाव में समर्थित उम्मीदवार की घोषणा किए जाने पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एक कर्मठ, जमीनी एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से संगठन एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनके नेतृत्व में धनबाद नगर निगम में विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को नई गति मिलेगी।
महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
संजीव अग्रवाल संगठन के अनुभवी, लोकप्रिय एवं जनसेवा को समर्पित नेता हैं। पार्टी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।
उनके नेतृत्व में धनबाद शहर को स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाएं, स्मार्ट विकास और भ्रष्टाचार-मुक्त नगर प्रशासन की दिशा में मजबूत नेतृत्व मिलेगा।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि
संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सेवा भाव उन्हें एक मजबूत एवं सक्षम नेतृत्वकर्ता बनाता है।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, ध्रुभ हरि, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार,रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप मंडल, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, मनोज मालाकार, हर्ष सिंह, रवि सिन्हा, बालमुकुंद राम, मंडल अध्यक्ष अजय दास, अवधेश साह, रंजय सिंह, हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, मनोज गुप्ता, राजाराम दत्ता, शिवेंद्र सिंह,सुमन सिंह, मौसम सिंह, इंद्रकांत झा, मनोज रिंकू सिन्हा ने बधाई दी है।