





संगठन मजबूत कर बगोदर विधानसभा में परचम लहराएगा झामुमो

बगोदर में आयोजित बैठक में पार्टी के आनुसांगिक वर्ग संगठन का विस्तार
डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह): झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक आज हरिओम मैरिज हॉल बगोदर में प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आनुसांगिक वर्ग संगठन युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा आदि का विस्तार किया गया।
युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का निर्वाचन
बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
– युवा मोर्चा
– अध्यक्ष: अनुज कुमार मंडल
– सचिव: इस्तियाक अंसारी
– उपाध्यक्ष: सोनू कुमार मंडल और खुर्शीद आलम
– सहसचिव: प्रदीप महतो
– प्रवक्ता: मुस्ताक अंसारी
– अल्पसंख्यक मोर्चा
– अध्यक्ष: अनवर अंसारी
– सचिव: भोला ख़ान
– उपाध्यक्ष: नौसाद अंसारी और क़ादिर अंसारी
– सहसचिव: इलियास ख़ान
मुख्य मोर्चा का विस्तार
बैठक में मुख्य मोर्चा का भी विस्तार किया गया।
– उपाध्यक्ष: सुरेश कुमार रजक और ढालचंद महतो
– प्रवक्ता: प्रवीण कुमार
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और संबोधन
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के केंद्रीय अधिवेशन में बगोदर से केंद्रीय सदस्य के रूप में निर्वाचित शत्रुघन प्रसाद मंडल जी को तथा प्रखंड अध्यक्ष श्री बंधन महतो जी को कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। शत्रुघन मंडल ने अपने संबोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बगोदर में जो नई टीम बनी है उससे निश्चित तौर पर पार्टी पूरे प्रखंड में मजबूत होगा और आने वाले आगामी विधानसभा में बगोदर विधानसभा में अपना परचम लहराएगा।
अध्यक्ष बंधन महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए पार्टी कार्यालय पूरा दिन खुला है वे अपनी समस्याओं को कार्यालय तक लाएं निश्चित रूप से उसका समाधान प्रखंड समिति करेगी। युवा नेता नीतीश पटेल ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच जोश भरने का काम किया, कहा युवा बेझिझक अपनी समस्याओं को मेरे तक लाएं हम उनका समाधान करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र महतो, रूपलाल चौधरी, सहनवाज अंसारी, मन्नू प्रसाद साहू, ग्यासुद्दीन अंसारी, सोमर महतो, मेघु महतो, विक्रम कुमार, उमेश प्रसाद, संजय प्रसाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
