संगठन मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जा रहा : के राजू 

Advertisements

संगठन मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जा रहा : के राजू

 

संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा एवं दुमका के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षकों के संग प्रदेश प्रभारी ने किया मंथन

डीजे न्यूज, दुमका : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने दुमका परिसदन में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिले दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा एवं दुमका के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व जिला स्तर के पर्यवेक्षकों के संग बैठक करने के उपरांत कहा कि कांग्रेस नए सिरे से पार्टी संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने में लगी हुई है। इसको लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीड बैक लिया जा रहा है। इस फीड बैक के दौरान तैयार होने वाली रिपोर्ट पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, नगर व पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। बताया कि संताल परगना में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों ने फीड बैक लिया है। आने वाले दिनों में चयनित 12 सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक ले जाकर आमजनों को पार्टी से जोड़ सकें। कहा कि बैठक में ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के अलावा संताल परगना संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों, जीपीसीसी पर्यवेक्षकों और यूएलबी पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जीपीसीसी और नगर समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी राय रखी।

 

पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर संगठन किया जा रहा मजबूत : अजय दुबे

 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए एकजुट होकर पूरी पार्टी लगी हुई है। आने वाले दिनों में संगठन सृजन अभियान का धरातल पर असर दिखेगा। पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए भी जमीन पर तैयारी कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top