संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

Advertisements

संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की बैठक रविवार को बलियापुर में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में हुई।  संचालन सीमा देवी कर रही थी। बैठक में महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष हेतु संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 13 सदस्यीय बलियापुर शाखा कमेटी का गठन भी किया गया।
मौके पर सरोज देवी, नमिता महतो, सुमन मरांडी, काजल कुमारी, सुनीता देवी, कल्पना देवी, सपना देवी, नीलम कुमारी, चंदा देवी, हेमलता देवी, सावित्री देवी, बबिता देवी, सरिता देवी, बिजली देवी, गीता कुमारी, अनिता कुमारी के अलावा भाकपा माले के राज्य कमेटी के सदस्य कार्तिक प्रसाद, अंचल सचिव मुखिया गणेश महतो, विजय रजक, शीतल दत्त आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top