Advertisements




संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने सोमवार को कंचनपुर पंचायत के दुखितडीह गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर सुधाकर रजवार, राजेश रजवार, विश्वनाथ रजवार, दीपक रजवार, उमेश रजवार, तुलसी रजवार, हरी प्रसाद रजवार, हरेंद्र रजवार आदि मौजूद थे।



