संगत पंगत ट्रस्ट ने मनाया आरके सिन्हा का 75वां जन्मदिन महाआरती, हवन, 76 दीप प्रज्वलन और भंडारे में उमड़ी भीड़

Advertisements

संगत पंगत ट्रस्ट ने मनाया आरके सिन्हा का 75वां जन्मदिन

महाआरती, हवन, 76 दीप प्रज्वलन और भंडारे में उमड़ी भीड़

डीजे न्यूज, धनबाद : राज्यसभा के पूर्व सदस्य व संगत पंगत के राष्ट्रीय संयोजक आरके सिन्हा के 75वें जन्मदिन के अवसर पर संगत पंगत ट्रस्ट, धनबाद की ओर से भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुराना स्टेशन स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव सह श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महाआरती, हवन, 76 दीप प्रज्वलन, वृक्षारोपण और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल छाया रहा।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा एवं संगत पंगत झारखंड के संयोजक अमितेश सहाय ने आरके सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम में संगत पंगत के ट्रस्टी रवि श्रीवास्तव, उपेन्द्र वर्मा, संजीव रंजन, महापरिवार से तृप्ति श्रीवास्तव, बेबी कुमारी, राखी सिन्हा, भारती सिन्हा, सुमन सिन्हा, किरण सिन्हा, जुही सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर डीएन प्रसाद, संजय बक्शी, डॉ. बीके सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, विजय सिन्हा, सुधांशु सिन्हा, राजू श्रीवास्तव, राजीव रंजन, मनोज सिंह, दीपक श्रीवास्तव, प्रमोद लाला, राजू लाला, बिनोद सिन्हा, बृजेन्द्र कुमार, राकेश सिन्हा, मोहन श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, बसंत लाला, राजन लाला, सुभाष श्रीवास्तव, चंद्र भूषण सिन्हा, अभिषेक आनंद, पंडित प्रवीण मिश्रा, महेश मिश्रा, शंभूनाथ सिंह, घनश्याम कुमार, कलेक्टर राय समेत अनेक लोगों ने सिन्हा साहब को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता ने श्रद्धेय सिन्हा के सामाजिक व धार्मिक योगदान को पुनः स्मरण कराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top