संदेहास्पद हालत में घायल मिले संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

संदेहास्पद हालत में घायल मिले संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित सुखलजोरिया के पास बीते बुधवार देर शाम सड़क किनारे संदेहास्पद स्थिति में गंभीर रूप से घायल मिले इसी थाना क्षेत्र के गमहारडीह गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय संजय सिंह की शुक्रवार को धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके स्वजनों ने दी।

बताया जाता है कि बुधवार देर शाम वे घटना स्थल के पास घायल अवस्था में मिले थे। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मन्नत अस्पताल, जाल खरियाडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था तथा घटना कैसे और किन परिस्थितियों में घटी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका था। देवरी पुलिस घटना के बाद से ही जांच में जुटी है और इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top