



सामुदायिक सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सराहनीय : जोरावर सिंह सलूजा
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिग एण्ड पैरामेडिकल के छात्रों ने गांव में चलाया जागरूकता अभियान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिग एण्ड पैरामेडिकल में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोतीलेदा गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस
पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना था। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के हित में आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर टीकों के लाभ और विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव में टीकाकरण की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों और वयस्कों के लिए समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

अभियान के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टीकों को लेकर फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया।



