


सामाजिक समरसता-सदभाव से बनेगा राष्ट्र मजबूत: विजय घोष
डीजे न्यूज, धनबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम निरसा खंड में संपन्न हुआ। प्रांत के सामाजिक सद्भाव संयोजक विजय घोष ने कहा कि ‘सामाजिक समरसता और सद्भाव से ही राष्ट्र मजबूत बनेगा। राष्ट्र विरोधी तत्व अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए समाज को जाति पाति और छुआछूत में बांटना चाहते हैं । जिनकी संख्या मुट्ठी भर है। भारत की परंपरा में ही समरसता समाहित है इसलिए तोड़ने के बाद भी समाज एक रहता है। हम शक्ति की उपासना करते हैं। अगर हमें शांति चाहिए तो शक्ति का अर्जन करना होगा। हमारे सभी देवी देवताओं के हाथ में अस्त्र-शस्त्र हैं पर हमने अस्त्र-शस्त्र रखना छोड़ दिया।
संघ का शताब्दी वर्ष इस विजयादशमी अर्थात 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है। शताब्दी वर्ष में संघ ने निर्णय लिया है कि कोई बड़ा-बड़ा कार्यक्रम नहीं करना है बल्कि संघ एक ओर संगठन को मजबूत करेगा तो दूसरी ओर सामाजिक परिवर्तन के दृष्टिकोण से पंच परिवर्तन का विषय पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं स्व./ स्वदेशी को लेकर समाज के जन-जन तक पहुंचेगा !
कार्यक्रम में धनबाद विभाग के सह कार्यवाह पंकज सिंह, गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर अवंतिका, सामाजिक सद्भाव के पंकज कुमार सहित सैकड़ो संख्या में स्वयंसेवक एवं समाज के लोग उपस्थित थे।
