



सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर दिया जोर

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): हाथुडीह पंचायत सचिवालय में सोमवार को धनबाद बोकारो क्षेत्रिय राजपूत समाज का त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जन्मजय सिंह ने किया। बैठक में समाज की कुरीतियों यथा सामाजिक संविधान का पालन, लड़की के विवाह एवं मृत्यु भोज में मांसाहारी भोजन, दहेज प्रथा, खर्चीली शादी, शराब पीने वालों पर रोक, अर्न्तजाति विवाह आदि को दूर करने पर जोर दिया गया। 13 फरवरी 2026 को प्रस्तावित वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बल दिया। संचालन महामंत्री शिरिष प्रसाद सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जॉन अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ने किया। मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामचरित्र सिंह, संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह, सूर्य नारायण सिंह, प्रभु नारायण सिंह, शिव नारायण सिंह, महेश सिंह, जॉन अध्यक्ष निप्पू सिंह, प्रभात सिंह, मानिक सिंह, अतुल प्रसाद सिंह, दुनिया लाल सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, देवनारायण सिंह, गौतम सिंह , सुरेंद्र सिंह, प्रवक्ता रमेश सिंह, राधेश्याम सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, काली सिंह, कुंदन सिंह, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, धुर्वेश्वर सिंह , संजीत सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, बिनोद सिंह आदि उपस्थित थे ।
