सामाजिक कार्यकर्ता कलाम का निधन

Advertisements

सामाजिक कार्यकर्ता कलाम का निधन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):भीखराजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता 65 वर्षीय मोहम्मद कलाम का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। उनके निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो,  गांव के सदर मोहम्मद मुस्ताक आलम, मुखिया दिलीप महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, महावीर महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी के पति राजू महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top