



साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने का प्रस्ताव

डीजे न्यूज, धनबाद: डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को रुर्बन मिशन के अभिसरण एवं सीजीएफ मद के तहत हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंध में बैठक की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने टुंडी प्रखंड में साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने की योजना पर विचार करने का प्रस्ताव रखा। उपायुक्त ने कहा कि टुंडी प्रखंड में बहुतायत में सुखे साल के पत्ते पाए जाते हैं। इन पत्तों से ब्रिकेट का निर्माण करने से ग्रामीणों को भी लाभ होगा और पर्यावरण के लिए भी यह अनुकूल रहेगा।
बैठक में बलियापुर प्रखंड के पलानी में रुर्बन पार्क एवं ओपन जिम लगाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बलियापुर के कुसमाटांड में हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभास चन्द्र दास, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला तकनीकी विशेषज्ञ डॉक्टर रवि शंकर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।




