साइक्लिंग प्रतियोगिता में राजगंज की समीक्षा रही अव्वल सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

Advertisements

साइक्लिंग प्रतियोगिता में राजगंज की समीक्षा रही अव्वल

सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : बोकारो सेल द्वारा आयोजित जिला साइक्लिंग प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा शिशु निकेतन, सालदाह धावाचिता की छात्रा समीक्षा कुमारी ने अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समीक्षा कुमारी, डोमनपुर निवासी दिनेश कुमार महतो की सुपुत्री हैं।
समीक्षा ने इससे पूर्व भी देवघर और धनबाद में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झारखंड आंदोलनकारी सह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी एवं गोबिन्दाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोला महतो ने उनके आवास पहुंचकर अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर समाजसेवी त्रिलोचन चौधरी, धनेश्वर महतो, अरुण महतो, गणेश रवानी, देबु रवानी, आलोमणी देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, मनोज कुमार, गीता देवी, राजकुमार महतो, रंजीत महतो, दिनेश महतो, शिक्षक शुभम रवानी, मनीष कुमार महतो, तुषार रवानी, अजित वर्मा एवं अजय रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top