साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

Advertisements

साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना, जामताड़ा की पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठबरारी से रंगामटिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जोरिया के पूरब करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित पलाश के पेड़ लगे मैदान में छापामारी की। इस कार्रवाई में साइबर अपराध करते हुए चार साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी का नेतृत्व पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साइबर अपराध थाना जामताड़ा राजेश मंडल के निर्देशन में किया गया, जिसमें पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में

(1) सिराज अंसारी, उम्र 31 वर्ष, पिता जैनुल मियाँ

(2) मो० इजहार अंसारी, उम्र 28 वर्ष, पिता मरहूम सनाउल मियाँ

दोनों ग्राम सुब्दीडीह (टोला छायटाँड़), थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा

(3) चाँद मिर्जा, उम्र 25 वर्ष, पिता कलंदर मिर्जा, ग्राम बसमता, थाना सारठ, जिला देवघर

(4) मो० बेलाल अंसारी, उम्र 29 वर्ष, पिता मकसूद अंसारी, ग्राम सुब्दीडीह (टोला छायटाँड़), थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 74/25, दिनांक 17.12.2025 दर्ज किया गया है। मामला ETT 111(2)(b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस 2023 एवं 66(B)(C)(D) आईटी एक्ट तथा 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या: 04

बरामद सामान:

मोबाइल फोन – 08

सिम कार्ड – 13

एटीएम कार्ड – 02

आधार कार्ड – 02

अपराध की शैली:

आरोपी Comparify एप के माध्यम से PhonePe पर 2,999 रुपये के कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजते थे। ग्राहक को मैसेज स्वीकार करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही ग्राहक Accept करता था, उसकी राशि Comparify एप में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके बाद उस राशि से गिफ्ट कार्ड खरीदे जाते थे और गिफ्ट कार्ड को कमीशन पर बेच दिया जाता था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top