
साहित्यकार स्व. जनार्दन गोस्वामी की पुण्यतिथि 29 जून को
डीजे न्यूज, धनबाद :
खोरठा साहित्य के साहित्यकार और माराफरी खंडकाव्य के रचयिता सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, नाटककार, उपन्यासकार स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यथित की पुण्यतिथि 29 जून को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सेमिनार हाॅल में मनाई जाएगी। इस अवसर पर खोरठा पत्रिका सहिया की ओर से 21 खोरठा साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस वर्ष का जनार्दन गोस्वामी व्यथित साहित्य, कला सम्मान हिन्दी, खोरठा के साहित्यकार वरिष्ठ कथाकार प्रह्लाद चन्द्र दास को देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कुछ और साहित्यकारों , गीतकारों, कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी खोरठा साहित्यकार अनिल गोस्वामी, खोरठा साहित्यकार डॉ मुकुंद रविदास एवं खोरठा गीतकार एवं साहित्यकार विनय तिवारी ने दी है।