सड़क पर विद्युत प्रवाहित तार गिरने से मची अफरा-तफरी कतरास का मामला

Advertisements

सड़क पर विद्युत प्रवाहित तार गिरने से मची अफरा-तफरी

कतरास का मामला

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना के समीप स्थित चर्चित हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के समीप सड़क पर शनिवार को विद्युत प्रवाहित तार गिरने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top