सड़क, पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करेंगे : संजीव सिंह हिल कॉलोनी चर्च पहुंच मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मांगा समर्थन

Advertisements

सड़क, पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करेंगे : संजीव सिंह

हिल कॉलोनी चर्च पहुंच मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मांगा समर्थन
डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान गति पकड़ता जा रहा है। बुधवार को वे हिल कॉलोनी स्थित चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह पर मतदान कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मेयर बनने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं सड़क, पानी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड का संतुलित और समग्र विकास हो तथा सभी समुदायों को साथ लेकर विकास की नई दिशा दी जाए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सकारात्मक समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के साथ मैं हर घर-हर वार्ड तक पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहा हूं।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। चुनावी माहौल के बीच हिल कॉलोनी में उनका यह दौरा चर्चा का विषय बना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top