Advertisements




सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
दोलाबड़ पंचायत के मोको गांव स्थित काशीडंगाल टोला से जोड़िया तक करीब 1 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उक्त पथ का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग से डीएमएफटी फंड से किया जाना है। मौके पर मुखिया सुनीता मलिक, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, लालमोहन महतो, संतोष महतो, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, विश्वजीत मुखर्जी आदि थे।




