सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

Advertisements

सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

डीजे न्यूज, महुदा(धनबय) : लालबंगला से नीचे देवघरा तक पथ निर्माण कार्य का मामला तुल‌ पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को जिला व प्रखंड स्तरीय जांच दल नीचे देवघरा पहुंचा। इस दौरान ग्रामीण आदिवासियों ने जांच दल का विरोध किया और रेलवे ट्रैक के पूरब की ओर से सड़क निर्माण की मांग की। आदिवासी ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे ट्रैक के पूरब से सड़क बनता है, तो नीचे देवघरा के लोग सीधे महुदा पहुंच जाएंगे। कोई अंडर पुल पार नहीं करना होगा, लेकिन पश्चिम से सड़क बनता हैं, तो जीवन भर नीचे देवघरा को अंडर पुल पार करना होगा। धर्माबांध बस्ती फोरलेन से जुड़ा है। यह पथ उनलोगों के लिए वैकल्पिक पथ होगा न कि मुख्य पथ जबकि  हमारा ही गांव सीधे -सीधे मुख्य पथ से नहीं जुड़ा है। इसलिए यह पथ नीचे देवघरा के लिए मुख्य पथ होगा।
मांग करने वाले में सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, मुखिया मीना देवी, उपमुखिया लक्ष्मी बेसरा, राजेंद्र बेसरा, लालू किस्कू, पटल मांझी, इतवारी मांझी, लखीराम मांझी, इतवारी मुर्मू, हरिपद मरांडी, उमेश सोरेन, बबलू मुर्मू, सत्यनारायण हेंब्रम, जादू मांझी, मोती लाल मांझी, सुभाष सोरेन, सौदागर मांझी तथा बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top