सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, मुराईडीह बस्ती में शोक की लहर

Advertisements

सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, मुराईडीह बस्ती में शोक की लहर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
पंचेत में शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बाघमारा के मुराईडीह बस्ती निवासी बिनोद बिहारी टुडू के पुत्र काली चरण टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत काली चरण झारखंड पुलिस में कार्यरत थे। वह झामुमो के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रामजीत टुडू के भतीजा थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके गांव मुराईडीह में सन्नाटा छा गया। मृतक के शव को जब गांव लाया गया, तो मां, बहन और पिता शव से लिपटकर रो पड़े। देखते ही देखते पूरा गांव गम में डूब गया। धनबाद पुलिस लाइन में एसएसपी और ग्रामीण एसपी सहित अधिकारियों ने काली चरण को सम्मान के साथ सलामी दी। काली चरण बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और आठ वर्ष पहले झारखंड पुलिस में उनका चयन हुआ था। उनके परिवार में दो भाई, एक बहन और पिता हैं। उन्के पिता किसान हैं।


इस दुखद घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है। काली चरण की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। कालीचरण का अंतिम संस्कार मुराईडीह खोदो नदी में किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top