

सड़क हादसे में दो दर्जन से अधिक कांवरिया घायल
बासुकीनाथ से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे बिहार
डीजे न्यूज, देवघर :सड़क हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले दो दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना जिले के जसीडीह थाना इलाके के कोयरिडीह रमलाडीह के पास घटी। घटना की बावत घायलों बताया कि सभी लोग पीकअप वैन से बाबाधाम पूजा करने के बाद बासुकीनाथ से पूजा कर वापस घर बिहार के समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के भिखनौलिया गावं लौट रहे थे। बताया कि वाहन कोइरिडीह से अंधरीगादर होकर बिहार निकलने वाला था। लेकिन वाहन गलती से दूसरे रूट में चला गया। चालक वापस लौेटाने के चक्कर में वाहन को बैक करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गयी। वाहन में 30 से अधिक कांवरिया सवार था। इस घटना में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गयी। इसके उपरांत ऐंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और सभी को जसीडीह स्थित पगला बाबा सीएचसी केन्द्र पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चिकित्सा प्रभारी डॉ विश्वनाथ चौधरी की देखरेख में ड्रेसर अनूप झा, एएनएम रेखा कुमारी, राखी कुमारी और मो आशिफ के द्वारा किया गया। डॉ विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत ऐंबुलेेंस को घटनास्थल भेजा गया। कुछ घायलों को ज्यादा चोट है लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।
ये हुए घायल
घायलों में अमेरिका देवी, सुनीता देवी, नीरज देवी, सीता देवी, प्रमिला कुमारी, दिनेश मुखिया, विशाल कुमार, किरण कुमारी, बेबी कुमारी, अभिषेक कुमार,बिमला देवी, मीणा देवी, सुनीता देवी, सुरजीत देवी, रीषा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, सैलाज कुमारी, शकुंती देवी ,जुही कुमारी, हेमंती कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रद्धा कुमारी , खुशी कुमारी,कमली देवी, अर्जुन मुखिया, मनीष कुमार शामिल हैं।
सभी बिहार के समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के भिखनौलिया गांव के रहने वाले हैं।
