सड़क हादसे में भाजपा महिला कार्यकर्ता के पति की मौत

Advertisements

सड़क हादसे में भाजपा महिला कार्यकर्ता के पति की मौत

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के केशोडीह पंचायत अंतर्गत सिरमाडीह गांव में सन्नाटा पसर गया जब भाजपा महिला कार्यकर्ता बसमतिया देवी के पति 65 वर्षीय जिबलाल मंडल की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद रविवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो स्वजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही।

घटना बीते शुक्रवार देर रात करीब 8:30 बजे भरकट्टा–केशोडीह–बराय मुख्य मार्ग पर हुई थी। जिबलाल मंडल भरकट्टा बाजार से अपने लूना बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रामानंद ठाकुर के घर समीप पीछे से आ रही एक नई टोटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां शनिवार को चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया। मगर रांची ले जाने के क्रम में बगोदर के समीप ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबर मिलते ही गांव में मातमी माहौल छा गया। घटना की सूचना पर विधायक नागेंद्र महतो स्वंय सिरमाडीह पहुंचे और पीड़ित महिला कार्यकर्ता बसमतिया देवी को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, मनोज चंद्रवंशी, विनोद मंडल, बिरेंद्र यादव, रामलखन यादव, बाबूलाल महतो, गणेश वर्मा, गणेश मंडल, कैलाश मंडल, भागीरथ मंडल, जानकी मंडल, यूमदेव मंडल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top