
सड़क दुर्घटना में सहायक अभियंता सहित दो लोग घायल
पीरटांड़ अस्पताल से दूसरे जगह इलाज के लिए भेजा गया
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह :
गिरिडीह के
पीरटांड़ में एक सड़क दुर्घटना में पीरटांड़ प्रखंड के सहायक अभियंता नवल किशोर हांसदा और उनके एक साथी घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चिरकी पलमा पथ स्थित बाँध मोड़ के पास हुई, जब वे एक ही बाइक पर सवार होकर हरलाडीह की तरफ से पीरटांड की ओर आ रहे थे।
जानवर को बचाने के क्रम में हुआ हादसा
बताया गया कि एक जानवर को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों को चोट आई है और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र भेज दिया गया है।
अस्पताल में देखने पहुंचे प्रखंड अंचल के कर्मी
घटना की सूचना के बाद अस्पताल में देखने के लिए प्रखंड अंचल के कर्मी गए थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पीरटांड़ अस्पताल भेजा गया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे जगह इलाज के लिए भेज दिया।