
सड़क दुर्घटना में कोलकर्मी की मौत, सड़क जाम
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह कोलडंप के पास बुधवार शाम हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में कतरास के दुर्गा कॉलोनी निवासी
बाइक चालक प्रेमचंद महतो ( 40 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो ग ई। वह बीसीसीएल के वेस्ट मोदीडीह वर्कशॉप में काम करते थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग ग ई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। मृतक ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा संख्या जेएच 10 ए एफ 1011 ने बाइक को चपेट में ले लिया। लोगों ने प्रेम को समीप के अस्पताल ले ग ए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लखमती देवी, 15 वर्षीय पुत्र सूरज महतो और 14 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। इधर मृतक के परिजन व नागरिकों ने शव लेकर वेस्ट मोदीडीह कोलियरी पहुंचे। वे मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं।